{"_id":"68036147872238871c02617c","slug":"former-councillor-mittal-arrested-red-handed-taking-bribe-of-4-lakhs-in-kaithal-used-to-blackmail-businessmen-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कैथल में पूर्व पार्षद मित्तल 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, RTI के नाम पर करता था ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कैथल में पूर्व पार्षद मित्तल 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, RTI के नाम पर करता था ब्लैकमेल
Sat, 19 Apr 2025 02:16 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:16 PM IST
सार
कमल मित्तल और उसके साथियों द्वारा शहर के 25 से ज्यादा व्यापारियों को आरटीआई, जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग में शिकायत देकर ब्लैकमेल करने का आरोप भी सामने आया है।
विज्ञापन
कैथल के पूर्व पार्षद कमल मित्तल
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैथल के पूर्व पार्षद कमल मित्तल को एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कमल मित्तल व्यापारियों को प्रशासनिक कार्रवाई और आरटीआई के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था। कमल मित्तल ने एक कपड़ों के शोरूम के मालिक को धमकाया कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर शोरूम को सील करवा देगा।
विज्ञापन
शिकायत को बंद करवाने के बदले उसने डीसी के नाम पर 9 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 5 लाख पहले ही ले चुका था। शनिवार को कमेटी चौक स्थित मार्केट में कमल मित्तल जैसे ही 4 लाख रुपये की अंतिम किश्त लेने पहुंचा, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
व्यापारियों को बनाता था निशाना
कमल मित्तल और उसके साथियों द्वारा शहर के 25 से ज्यादा व्यापारियों को आरटीआई, जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग में शिकायत देकर ब्लैकमेल करने का आरोप भी सामने आया है।
विज्ञापन
एसीबी ने घर ली तलाशी
गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी के घर भी पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कई अहम दस्तावेज और सबूत मिलने की संभावना है।