{"_id":"695ec544e0f8b4474108419c","slug":"for-the-first-time-in-the-district-15-kabaddi-players-received-gradation-certificates-kaithal-news-c-245-1-kht1010-143294-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले में पहली बार कबड्डी के 15 खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले में पहली बार कबड्डी के 15 खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाणपत्र
Thu, 08 Jan 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के 12 विभिन्न खेलों से जुड़े 30 खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि बीते सोमवार को अंबाला में आयोजित प्रक्रिया के दौरान इन खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह जिले के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिले में पहली बार कबड्डी के 15 खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं, जो कबड्डी खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी और अन्य लाभों की दृष्टि से राहत भरी खबर है। इनमें से 12 खिलाड़ियों को सी और डी ग्रेड के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं।
जारी किए गए प्रमाणपत्रों में कबड्डी के 15, कुश्ती के चार, हॉकी के दो, बॉक्सिंग का एक, तलवारबाजी का एक, ताइक्वांडो का एक, हैंडबॉल का एक, एथलेटिक्स का एक, बास्केटबॉल का एक, तैराकी का एक, वॉलीबॉल का एक और खो-खो का एक प्रमाण-पत्र शामिल है।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ए और बी ग्रेड के प्रमाण-पत्र मुख्यालय स्तर से जारी किए जाते हैं, जबकि सी और डी ग्रेड के प्रमाण-पत्र मंडल स्तर पर बनाए जाते हैं। बीते सोमवार को जिला खेल अधिकारी राजरानी के नेतृत्व में खेल विभाग की टीम अंबाला खेल विभाग कार्यालय पहुंची थी, जहां डिप्टी डायरेक्टर की टीम द्वारा खिलाड़ियों को बुलाकर बातचीत की गई और दस्तावेजों का पूरा सत्यापन करने के बाद ही प्रमाण-पत्र जारी किए गए।
उन्होंने बताया कि जिला खेल विभाग के पास विभिन्न खेलों के ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए करीब 60 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 30 आवेदनों की जांच पूरी होने के बाद प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से संबंधित खेल संघों से भी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि पहले यह प्रमाणपत्र जिला स्तर पर बनाए जाते थे, लेकिन वर्ष 2021 से इन्हें मंडल स्तर पर बनाने का निर्णय लिया गया है। कैथल जिले के खिलाड़ियों के ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र अंबाला मंडल कार्यालय द्वारा तैयार किए जाते हैं।
ये होते हैं ग्रेडेशन प्रमाणपत्र के फायदे
n
ग्रेडेशन प्रमाणपत्र खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। खेल कोटे के अंतर्गत सरकारी नौकरी पाने के लिए यह प्रमाणपत्र अनिवार्य होता है। सी और डी ग्रेड प्रमाणपत्र के लिए विभिन्न स्तरों पर पदक या सहभागिता की शर्तें निर्धारित हैं।
n
सी ग्रेड के लिए सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करना आवश्यक होता है, जबकि डी ग्रेड के लिए नेशनल प्रतियोगिता में सहभागिता, स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में पदक या सब-जूनियर स्टेट स्तर पर पदक जरूरी होता है। आवेदन के बाद खिलाड़ियों के दस्तावेजों का संबंधित खेल संघों से सत्यापन कराया जाता है।
n
कुछ खेल संघों में चल रहे आपसी विवादों के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा है। इसके बावजूद विभाग प्रयासरत है कि योग्य खिलाड़ियों को समय पर प्रमाण-पत्र मिल सकें।
n
कॉलेजों में स्पोर्ट्स कोटे से प्रवेश लेने और सरकारी नौकरियों में आवेदन करने के लिए ए, बी, सी या डी ग्रेड प्रमाण-पत्र आवश्यक होते हैं। इसके आधार पर सरकार की ओर से खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
िलेभर के 30 खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र जारी कर दिए गए हैं। इनमें 12 खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं। विभाग का प्रयास रहता है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद खिलाड़ियों को जल्द से जल्द प्रमाण-पत्र दिए जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। -राजरानी, जिला खेल अधिकारी, कैथल