{"_id":"69fcde8dd4293952bd07ac24","slug":"for-the-first-time-college-admissions-begin-before-class-12-results-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149031-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पहली बार 12वीं के परिणाम से पहले कॉलेजों में दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पहली बार 12वीं के परिणाम से पहले कॉलेजों में दाखिले शुरू
Fri, 08 May 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के सरकारी और निजी कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया 7 मई से शुरू होने जा रही है। जिले के 15 कॉलेजों में करीब 9500 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इस बार खास बात यह है कि हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने पहली बार 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले ही आवेदन प्रक्रिया की तिथि जारी कर दी है। इससे विद्यार्थियों को पहले से तैयारी करने का अवसर मिल रहा है।
कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। विद्यार्थी विभाग के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। दाखिला प्रक्रिया को लेकर कॉलेजों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कॉलेजों में बीए कोर्स सबसे अधिक लोकप्रिय बना हुआ है। इसके बाद बीकॉम और बीएससी में सर्वाधिक सीटें उपलब्ध हैं। बीबीए और बीसीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स में सीटों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और कॉलेजों ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी मनोज कुमार भांभू ने बताया कि इस बार विभाग ने समय रहते शेड्यूल जारी किया है जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जिले के 15 कॉलेजों में लगभग 9500 सीटें उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए जिससे आवेदन के समय किसी तरह की दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और मेरिट के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों के पास समय कम रहता था, लेकिन इस बार पहले ही आवेदन तिथि घोषित होने से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। कॉलेज प्रशासन भी दाखिला प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करेगा।
दाखिला प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। 12वीं की छात्रा मुस्कान ने बताया कि पहले परिणाम के बाद जल्दबाजी में आवेदन करना पड़ता था, लेकिन इस बार पहले से जानकारी मिलने से तैयारी आसान हो गई है। उसने कहा कि वह बीकॉम में दाखिला लेना चाहती है और जरूरी दस्तावेज पहले ही तैयार कर रही है।