फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Foot and mouth disease and diphtheria vaccination campaign from 11

Kaithal News: खुरपका, मुंहपका और गलघोटू का टीकाकरण अभियान 11 से

Sat, 09 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Foot and mouth disease and diphtheria vaccination campaign from 11
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पशुपालन एवं डेयरी विभाग कैथलके उपनिदेशक डॉ. सूर्या खटकड़ ने बताया कि पशुधन को संक्रामक और जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 11 मई से खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी) और गलघोटू रोग (एचएस) के विरुद्ध विशेष संयुक्त टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह अभियान लगभग एक माह तक जिले के सभी गांवों, ढाणियों और पशुपालन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाकर पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से सुरक्षित रखना और जिले में स्वस्थ एवं उत्पादक पशुधन का विकास सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


डॉ. सूर्या खटकड़ ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी) पशुओं में तेजी से फैलने वाली अत्यंत संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से गाय, भैंस, बकरी और अन्य खुर वाले पशुओं को प्रभावित करती है। इस बीमारी से पशुओं में तेज बुखार, मुंह में छाले, पैरों में घाव, चलने-फिरने में कठिनाई और दुग्ध उत्पादन में भारी गिरावट देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गलघोटू रोग (एचएस) गंभीर जीवाणु जनित बीमारी है, जो मौसम परिवर्तन के दौरान तेजी से फैलती है। समय पर उपचार न मिलने पर यह बीमारी पशुओं की मृत्यु का कारण भी बन सकती है। दोनों रोगों का सीधा असर पशुपालकों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।


एफएमडी एवं एचएस संयुक्त टीकाकरण अभियान के तहत कैथल के लिए कुल 3 लाख 31 हजार 980 वैक्सीन डोज उपलब्ध करवाई गई हैं। इस विशेष अभियान के अंतर्गत चार माह से अधिक आयु के सभी गाय और भैंसों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। विभाग की पशु चिकित्सा टीमें गांव-गांव जाकर टीकाकरण कार्य पूरा करेंगी, ताकि कोई भी पात्र पशु अभियान से वंचित न रहे। टीकाकरण से पहले पशुओं का आधार आधारित ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। इससे टीकाकरण का रिकॉर्ड पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संधारित किया जा सकेगा। -डॉ. सूर्या खटकड़, उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed