फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   food items distribute

234 परिवारों को राशन किट बांटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
food items distribute
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू व अन्य जनवादी संगठनों ने  शहर के जोशियान मोहल्ला व डोगरा गेट के जरूरतमंद लोगों को राशन की किट वितरित की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जरनैल सिंह, जिला सचिव रामपाल शर्मा, जिला सहसचिव ओमपाल भाल व जिला प्रेस प्रवक्ता सतबीर गोयत ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से लॉक डाउन होने पर बहुत से हर रोज कमाकर खाने वाले लोगों को अपने परिवारों का पालन पोषण करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व अन्य जनवादी संगठनों ने हमेशा ही सकंट के समय आगे बढक़र देश व समाज की हरसंभव मदद की है ।इस कार्य मे आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला शर्मा, सीटू जिला प्रधान नरेश रोहेड़ा, जिला कैशियर जयप्रकाश शास्त्री, कामरेड प्रेमचंद, सर्व कर्मचारी संघ से जिला वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह, कैशियर सीनू बेनीवाल, सहसचिव सुरेश उचाना, विजय शर्मा, जोगिंद्र सिंह, डॉ पिरथी सैनी, बलजिंद्र सिडा, पवन शर्मा, रामकुमार शर्मा, शिवदत्त शर्मा, स्वराज सिंह, रामचंद्र, राजसिंह खटकड़, रमेश कोलेखां व मास्टर ओमप्रकाश कुंडू, जनवादी महिला समिति से राज्य उपप्रधान रामकली जांगड़ा व जिला सचिव सावित्री देवी,एस एफ आई से मंजीत सिंह, डी वाई एफ आई से शैलेंद्र व रुस्तम का सहयोग उल्लेखनीय रहा। अभी तक 234 परिवारों को राशन की किट वितरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed