{"_id":"694aef0d2b88c6b69e07b991","slug":"fog-slows-down-trains-leaves-passengers-shivering-in-the-cold-kaithal-news-c-18-1-knl1004-808434-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, ठंड में कांपते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, ठंड में कांपते रहे यात्री
Wed, 24 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और धुंध के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रेलवे स्टेशन पर रोजाना ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे का सबसे ज्यादा असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर देखा जा रहा है।
मंगलवार तड़के साबरमती एक्सप्रेस एक घंटा 17 मिनट की देरी से कैथल रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के लेट होने के कारण प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और यात्रियों को ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ा। कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ और हिमाचल की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ी।
माता गेट कॉलोनी निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि उन्हें अंबाला जाना था, लेकिन कोहरे के कारण ट्रेन लगातार देरी से चल रही है। यात्रियों को प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा। अंब-अदौरा एक्सप्रेस करीब 50 मिनट की देरी से पहुंची, जबकि साप्ताहिक चंडीगढ़–उदयपुर स्पेशल ट्रेन लगभग एक घंटे लेट रही। वहीं जींद–कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से काफी देर से चली।
विज्ञापन
लिंक लाइन व छोटे ट्रैक से बढ़ रही दिक्कत ः छोटी व लिंक लाइन होने के कारण ढांड़, कलायत और कैथल में ट्रेनों को रोककर क्रॉसिंग करवाई जाती है, जिससे यात्रा में अतिरिक्त समय लग रहा है। लिंक लाइन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में देरी के कारण दूर जाने वाले कई यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेन छूट रही है। ऐसे यात्रियों को मजबूरी में बस या अन्य साधनों से महंगे किराए पर सफर करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सुबह सात बजे आने वाली जींद–कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से पहुंच रही है। यही हाल रोडवेज बसों का भी है। कोहरे के कारण बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। रेलवे स्टेशन सुपरवाइजर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि धुंध और कम दृश्यता के कारण ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित रखनी पड़ रही है, इसी से ट्रेनें लेट हो रही हैं।