फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fog reduces visibility, slows down speed

Kaithal News: कोहरे की चादर से दृश्यता कम, थमी रफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fog reduces visibility, slows down speed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम में बदलाव के कारण कैथल में सुबह के समय कोहरे की चादर छाई रही। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे तक यही हालात रहे। कोहरे के कारण दृश्यता केवल कुछ मीटर तक सीमित रही, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन चालक अपनी लाइट जलाकर गंतव्य की ओर बढ़ते दिखे।

कोहरे के कारण विशेष रूप से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर की ओर आने वाले लोगों को दिक्कतें हुईं। हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहन धीरे-धीरे चलते नजर आए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। कई स्थानों पर दृश्यता केवल 20 से 30 मीटर तक सीमित रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के साथ सुबह के समय सर्दी अधिक महसूस हुई। दिन बढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंट गया और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय कोहरा रहने की संभावना बनी रहेगी। समय के साथ ठंड बढ़ेगी और तापमान में लगातार गिरावट आएगी। उन्होंने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मौसम विशेषज्ञ
एक्यूआई 240 पार

ठंड के साथ प्रदूषण बढ़ने लगा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 240 से ज्यादा रिकार्ड किया गया। उधर, नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी मरीजों की संख्या 15-16 के करीब पहुंच गई है। चिकित्सकों के अनुसार, इन दिनों अस्पताल में आने वाले अधिकतर मरीज सांस लेने में कठिनाई, लगातार खांसी, जुकाम, गले में जलन और सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

मौसम में बदलाव के साथ-साथ बिगड़ती हवा लोगों को बीमार कर रही है। तापमान में गिरावट के कारण गले में खराश और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने सभी से अपील की है कि बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें और खानपान में सावधानी बरतें। -डॉ. विनय गुप्त, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed