फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fog, clouds but no rain

Kaithal News: कोहरा, बादल छाए पर बारिश नहीं

Tue, 07 Jan 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fog, clouds but no rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार को हल्की धूप खिलने के बाद सोमवार को मौसम में फिर से बदलाव हुआ। इस दौरान कोहरा तो नहीं छाया, लेकिन पूरा दिन बादल छाए रहे। जिले में अब न्यूनतम तापमान कम होने से लगातार ठंड बढ़ रही है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है और लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। घरों के साथ मंदिरों में भक्तों ने भगवानों की मूर्तियों को गर्म कपड़े पहना दिए हैं।

हालांकि इस मौसम में गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाने के बाद बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, इस मौसम में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को कोहरा नहीं छाया। हालांकि मौसम में बदलाव के तहत आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी तक हल्की बारिश बूंदाबांदी की ही संभावना है, जबकि तेज बारिश नहीं होगी। अब सात जनवरी के बाद फिर से बरसात का मौसम बन सकता है। इससे पहले केवल सुबह के समय कोहरा छाया रहने की आशंका है। सरसों व सब्जियों को नुकसान हो सकता है पर कोहरा छाने से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed