{"_id":"61f2f20c99cc8927c0464916","slug":"fog-became-a-problem-in-the-morning-the-blessings-of-the-sun-god-during-the-day-kaithal-news-knl97195753","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कोहरा बना परेशानी, दिन में सूर्यदेव की रही मेहरबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कोहरा बना परेशानी, दिन में सूर्यदेव की रही मेहरबानी
विज्ञापन
Fog became a problem in the morning, the blessings of the sun god during the day
- फोटो : Kaithal
कैथल। लंबे समय से बादलों की ओट में छिपे सूर्यदेव वीरवार को जिले के लोगों पर मेहरबान दिखे। सुबह कोहरा रहा लेकिन 10 बजे के करीब सूर्यदेव ने लोगों को दर्शन दिए। कई दिन बाद निकली धूप का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। किसी ने छत पर पहुंचकर धूप सेकी तो कोई पार्क में धूप का आनंद लेने के लिए पहुंचा। बच्चे भी पीछे नहीं रहे। पार्कों में बच्चों की बड़ी तादाद में संख्या नजर आई। हालांकि 14 किमी की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को सर्दी का अहसास भी कराया।
जिले में सुबह के समय घने कोहरे से जहां परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों को दिन में कड़ी धूप निकलने से राहत की सांस मिली। करीब एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय के बाद अच्छी धूप निकली। जिससे दिन में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ लेकिन सुबह एवं सायं के समय कोहरा परेशानी का कारण बना हुआ है। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।
वीरवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर को धूप निकलने के बाद लोग घरों से बाहर आए। इस दौरान लोग सड़क किनारे, घरों की छतों पर धूप की गर्मी लेते हुए दिखाई दिए। लोगों ने धूप में ही अपने जरूरी काम खत्म किए हालांकि शीतलहर के चलते लोगों को परेशानी भी हुई। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सुबह शाम कोहरा जारी रह सकता है। दोपहर को धूप निकलने लग गई है। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।