फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fluctuations in the weather, sunshine in the evening

Kaithal News: मौसम में उतार-चढ़ाव शाम को खिल रही धूप

Sat, 20 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fluctuations in the weather, sunshine in the evening
5  कैथल। शुक्रवार को दोपहर के समय छाए बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में एक महीने से लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। हालांकि दो दिन पहले मौसम में बदलाव के संकेत बने थे, लेकिन बारिश दर्ज नहीं हुई। अब जिले में बारिश की संभावना लगभग समाप्त हो चुकी है।

राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून विदाई से पहले हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की रवानगी के बाद यदि बारिश होती है, तो इस बार सर्दी सामान्य से पहले दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हाल ही में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब सामान्य हो गया है, वहीं बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून की विदाई की शुरुआत राजस्थान से 17 सितंबर के आसपास होगी। पिछले साल प्रदेश और जिले से मानसून की रवानगी 2 अक्तूबर को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में मौसम कुछ समय के लिए परिवर्तनशील रहा, लेकिन शाम तक धूप खिली रही। दिनभर उमस और गर्मी बनी रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई। किसानों ने कहा कि मौसम के इस उतार-चढ़ाव से फसलों और सब्जियों को नुकसान की आशंका है।


मौसम विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब जिले में बारिश नहीं होगी और मानसून की रफ्तार थमने के आसार हैं। शुक्रवार को दोपहर में हल्का बदलाव जरूर देखने को मिला, लेकिन बाद में धूप निकलने से तापमान तीन डिग्री तक बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed