{"_id":"67312e007e6a6c43d50472b4","slug":"flower-plants-will-be-distributed-free-of-cost-in-schools-and-colleges-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123690-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्कूलों-कॉलेजों में निशुल्क बांटें जाएंगे फूलों के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्कूलों-कॉलेजों में निशुल्क बांटें जाएंगे फूलों के पौधे
Mon, 11 Nov 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
कैथल। फ्लावर मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध डॉ. रामजी जयमल की ओर से 10 दिन पहले पुलिस लाइन कैथल में बिजाई किए गए फूलों के पौधे अंकुरित हो गए है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस लाइन कैथल स्थित कम्युनिटी सेंटर के मैदान में डीएसपी सुशील प्रकाश, सीडीआई एएसआई अजय व अन्य पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से क्यारियां तैयार की गई थी। जिनमें डॉ. रामजी जयमल की ओर से लगभग 40 किस्मों के सीजनल फूलों के बीज लगाए गए थे। जिनमें पेटुनिया, गैंदा, गजीनिया, एलिसम डॉग फ्लावर, मेरी गोल्ड, आइस फ्लावर आदि फूल शामिल है। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि ये बीज अंकुरित हो गए है, जो 15 दिन में उक्त फूलों की पौध तैयार हो जाएगी। तैयार फूलों की पौध को आगे निशुल्क स्कूलों व कॉलेजों और अन्य संस्थानों में वितरित किया जाएगा। फुल की पौध लेने वाले स्कूल व कॉलेज और अन्य संस्थान पुलिस लाइन कैथल में संपर्क करके पौध ले सकते है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन