फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Floor Majra's team hit the ground in Kho-Kho

खो-खो में फर्श माजरा की टीम ने मैदान मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Floor Majra's team hit the ground in Kho-Kho
Floor Majra's team hit the ground in Kho-Kho - फोटो : Kaithal
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 वर्ग में लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सीवन सतीश कक्कड़ ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खेलों में भाग लेने से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है और साथ ही बच्चे शिक्षा की तरफ भी ध्यान ज्यादा देते हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में राजकुमार, विजेंदर, चरण सिंह, सुरेंद्र कुमार, जयप्रकाश, रामफल व महेंद्र ने सहयोग किया।
विज्ञापन

अंडर 14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेंडर कीमा ने प्रथम और राजकीय माध्यमिक विद्यालय फर्श माजरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेंडर कीमा ने प्रथम और राजकीय हाइस्कूल सौथा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय फर्श माजरा में प्रथम और राजकीय हाई स्कूल गोहरां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल सौथा ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवारतन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed