फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   five star, dherdu panchyat

धेरड़ू की पंचायत को मिले फाइव स्टार

Tue, 13 Aug 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
five star, dherdu panchyat
25-ढांड। स्टार पुरस्कार के साथ धेरडू के सरपंच देवीलाल व ग्रामीण। - फोटो : Kaithal
गांव धेरडू की पंचायत को 7 स्टार इंद्रधनुष योजना के द्वारा 5 स्टार पुरस्कार से विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रशंसा पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। जिससेे धेरडू की पंचायत अलग से विकास कार्यों के लिए बीस लाख रुपये की हकदार बनी। वहीं स्टार सम्मान मिलने के बाद अन्य स्टार लेने की प्रेरणा भी ग्रामीणों में जगी। ग्रामीणों ने बताया कि शहरों की तर्ज पर गांवों को विकसित करने व गांव का गौरव बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए 7 स्टार विलेज स्कीम सराहनीय योजना है।
विज्ञापन

गांव धेरडू के सरपंच देवीलाल गोलन ने बताया कि गांव में साफ-सफाई, लिंगानुपात, शांति बहाली, सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण, हर बच्चा स्कूल में, गलियों व नालियों का निर्माण, गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने आदि कार्यों को देखते हुए गांव को सरकार द्वारा 5 स्टार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सरपंच देवीलाल ने सरकार व प्रशासन का आभार जताते हुए अन्य स्टार भी लेने की बात कही। बता दें कि रोहतक में मंगलवार को आयोजित 7-स्टार इंद्रधनुष योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में कैथल जिले की 2 पंचायतों को 5 स्टार मिलने पर प्रशंसा पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिले में स्टार पाने वाली 2 पंचायतों में से 1 पंचायत पूंडरी ब्लॉक के गांव धेरडू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed