फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five people named for selling soil

Kaithal News: मिट्टी बेचने के आरोप में पांच नामजद

Fri, 29 Aug 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Five people named for selling soil
कैथल। राजौंद थाना पुलिस ने गांव बिरथे बाहरी के एक प्लाट से मिट्टी बेचने के आरोप में गांव की महिला सरपंच सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने बताया कि 5 मार्च से 3 मई 2025 के बीच सरपंच रीना देवी, पंच जसवंत सिंह, राजकुमार, जयपाल और वेद प्रकाश ने ग्राम सचिव के साथ मिलकर उसके प्लाट से लाखों रुपये की मिट्टी बेच दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

खरका में मारपीट में एक घायल
कैथल। खरका में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खरका के मुल्क राम ने सीवन पुलिस को शिकायत दी कि 27 अगस्त को जब वह गांव से जा रहा था, तो भीम ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


भिरड़ाना फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल/फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने भिरड़ाना गांव में हुई फायरिंग में शामिल एक और आरोपी अमित निवासी गांव रोहेड़ा, तहसील कैथल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि कलावती निवासी भिरड़ाना ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उनके घर में जबरन घुस आए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने सातवें आरोपी अमित को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed