{"_id":"647a3defe6a6d767cb02fd84","slug":"five-complaints-came-in-the-open-court-kaithal-news-c-245-1-sknl1012-94-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खुले दरबार में आईं पांच शिकायतें, निपटीं तीन ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खुले दरबार में आईं पांच शिकायतें, निपटीं तीन ही
Sat, 03 Jun 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पिहोवा चौक स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन में शुक्रवार को बिजली निगम उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष आरके खन्ना ने खुला दरबार लगाया। इसमें महज पांच शिकायतें ही आईं और इनमें भी तीन का ही निपटारा हो सका। दो अन्य को लंबित रखा गया है।
गौरतलब है कि उपभोक्ता फोरम के खुला दरबार में केवल उन्हीं शिकायतों का सुना जाता है, जिनका समाधान स्थानीय अधिकारियों की तरफ से नहीं किया जाता है। इसके साथ ही कोर्ट में लंबित मामलों को भी इस खुले दरबार में नहीं लिया जाता है। इस खुले दरबार से पहले अध्यक्ष आरके खन्ना ने सुबह के समय सभी अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा करने के संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी किए। इस दरबार में कुल पांच शिकायतें ही आई। इनमें से तीन का मौके पर ही निपटारा किया गया। दो अन्य शिकायतों को अगले खुला दरबार के लिए लंबित रखा गया। ये पांच शिकायतें खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन, मीटर और अधिक बिजली बिल से संबंधित थी।
अध्यक्ष आरके खन्ना ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत बिजली के उपभोक्ताओं की समस्याओं के निपटारे के लिए लिए महीन में एक बार खुला दरबार लगाया जाता है। इसमें समस्याएं सुनी जाती हैं। इस बार दो शिकायतों में तकनीकी खामी होने के चलते उन्हें लंबित रखा गया है। इस मौके पर एक्सईएन मुनीष कुमार, गौरव, एसडीओ केशव कुमार, संदीप टांक, आशीष कुमार, कुलदीप ङ्क्षसह, वरुण सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।