फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five cases of cyber fraud registered

Kaithal News: साइबर ठगी के पांच केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Five cases of cyber fraud registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका में एक ही दिन में साइबर ठगी के पांच मामले दर्ज किए गए। आरोपियों ने पांच लोगों से हजारों रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
पहला मामला खरौदी रोड चीका निवासी रमेश कुमार ने दर्ज करवाया। साइबर ठगों ने रमेश से यूपीआई के जरिए करीब 23 हजार रुपए की ठगी की। दूसरा मामला साई कॉलोनी कैथल रोड चीका निवासी ज्योति शर्मा ने दर्ज करवाया, जिसमें अज्ञात आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के जरिए उससे करीब 19 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन

तीसरे मामले में गांव बलबेहडा निवासी रजत कुमार ने चीका थाना में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें बताया गया कि आरोपी ने उससे क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 29 हजार 310 रुपये की ठगी की। चौथा मामला हैफेड रोड चीका निवासी खुश सिंगला ने दर्ज करवाया, जिसमें उससे बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बनकर 36 हजार रुपये हड़प लिए। गए। एक अन्य मामले में सिनेमा रोड चीका निवासी तेजिंद्र कौर से अज्ञात आरोपी ने 40 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल एसपी आस्था मोदी ने बताया कि जिले में साइबर अपराध में वृद्धि नहीं हुई है। पुलिस ज्यादा से ज्यादा मामले दर्ज कर रही है, जिनके बारे में लोगों ने शिकायतें की हुई हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed