फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First two days loot and the set fire

पहले दो दिन लूटा...फिर भी जी नहीं भरा तो जला दिया साहब...

Fri, 26 Feb 2016 11:13 PM IST
राजू जगत/कैथल
राजू जगत/कैथल Updated Fri, 26 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
First two days loot and the set fire
करीब 11 साल की तक एक-एक रुपये एकत्रित करके मिठाई की दुकान बनाई थी। लगातार दो दिन तक प्रत्येक घंटे के बाद मेरी मेहनत की कमाई की लूटने की सूचना मिलती रही। सब कुछ लूट लिया। इस पर भी जी नहीं भरा तो दुकान में आग लगा दी। लुटेरे इतने नीच निकले कि गोशाला के लिए रखे दानपात्र को भी लूट ले गए।
विज्ञापन


करनाल रोड बाईपास पर तबाही का मंजर दिखा रही दुकानें सुभाष सैनी की है। सुभाष सैनी ने बताया कि आरक्षण आंदोलन शुरू होते ही उन्होंने दुकानें बंद कर दी थीं। लेकिन 19 फरवरी को उनके पास सूचना आई की दुकान का शटर तोड़कर लूटना शुरू कर दिया है। पुलिस को सूचित किया। कोई कार्रवाई नहीं। इसके बाद फिर कुछ घंटो के बाद फिर सूचना आई की उसकी दुकान में फिर से कुछ लोग घुस गए हैं।
विज्ञापन


दुकान से सामान लेकर बाहर आ रहे हैं। उन्होंने कई बार 100 नंबर पर फोन किया। लेकिन 100 नंबर पर सूचना के बावजूद पुलिस ने उसकी बर्बादी को रोकने का प्रयास नहीं किया। इसके बाद 20 फरवरी को फिर से दुकान में लूट हुई। जिसके हाथ जो कुछ लगा वह वहां से ले जाता रहा। 20 फरवरी को दोपहर को सूचना मिली की उनकी दुकान में आग लगा दी है। आसपास के लोगों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। 21 फरवरी को दोपहर को फिर से उसकी दुकान पर हमला हुआ और दुकान फिर से आग के हवाले कर दी। जिसके बाद उसकी दुकान में कुछ नहीं बचा। देर शाम का फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग बुझाई। तब तक दुकान में कुछ भी नहीं बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बैठा रहा अरमान जलते रहे
सुभाष सैनी ने बताया की तीन दिन तक अपनी बर्बादी की खबरें सुनता रहा। 72 घंटे तक एक पल भी आंख बंद नहीं हुई। मेरी पूरी जिंदगी की कमाई इन 72 घंटों में लुटेरों ने कई बार लूटी। सूचना के बावजूद पुलिस का कुत्ता तक देखने के लिए नहीं आया।


2.30 पर रुक गई बर्बादी की घड़ी
दुकान में एक घड़ी लगी हुई थी। जो 2 बजकर 30 मिनट पर आग लगने के बाद रुक गई थी। आज भी उस घड़ी में रुका  हुआ समय 2.30 मिनट है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है 2 बजकर 30 मिनट पर उसकी पूरी मेहनत जल कर राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed