{"_id":"6a45591333d0aef2c701e793","slug":"first-pre-monsoon-rain-mercury-drops-nine-degrees-in-a-day-kaithal-news-c-245-1-kn11005-151684-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्री-मानसून की पहली बारिश, एक दिन में नाै डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्री-मानसून की पहली बारिश, एक दिन में नाै डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक सतपाल जांबा, उपायुक्त अपराजिता व अन्य। प्रवक्ता
कैथल। बुधवार को प्री-मानसून की पहली बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी। दोपहर करीब 12 बजे बारिश शुरू हुई, जो कुछ समय तक रुक-रुककर होती रही। जिले में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। पिछले करीब 15 दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा था लेकिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर होते-होते मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान थे लेकिन पहली बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।
बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिला। इन दिनों जिले में धान की रोपाई का काम चल रहा है। किसान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे ताकि खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहे और सिंचाई का खर्च भी कम हो। बारिश होने से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उनका कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही तो धान की रोपाई का कार्य तेजी से पूरा हो सकेगा और फसल को भी लाभ मिलेगा। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों के किनारे पानी भर गया।