फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First installment of Lado Laxmi Yojana released

Kaithal News: लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी

Fri, 07 Nov 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
First installment of Lado Laxmi Yojana released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी कर दी गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेजी गई है। जिले में पहले ही दिन बड़ी संख्या में महिलाओं को यह किस्त प्राप्त हो गई। कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को राहत देने के लिए लागू इस योजना के पहले चरण में उन महिलाओं को शामिल किया गया है जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है।
पहले दस-दस रुपये के लिए कहना पड़ता था : फूली देवी
योजना से लाभान्वित महिलाओं ने राशि मिलने पर खुशी जाहिर की है। फूली देवी ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। उन्होंने कहा, 2100 रुपये खाते में आए हैं तो बहुत खुशी है। पहले दस-दस रुपये के लिए भी पति से मांगना पड़ता था, लेकिन अब अपने खुद के पैसे से जरूरतें पूरी कर सकेंगे। सब्जी-भाजियां भी खुद खरीद पाएंगे और छोटी-मोटी जरूरतें बिना किसी संकोच के पूरी होंगी।
विज्ञापन

बच्चों को दिलवाई ड्रेस : सुप्रिया


महिला सुप्रीया ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के पैसे खाते में डल गए है । बच्चे के लिए ड्रेस लेकर आई हैं। पहले घर वालों को बोलना पड़ता था। बच्चों की छोटी मोटी जरूरत पड़ती है़। उसके तुरंत पैसे मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि सरकार की यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed