फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First 43 candidates applied but later withdrew their names

Kaithal News: पहले 43 उम्मीदवारों ने किया आवेदन बाद में नाम लिया वापस

Mon, 17 Mar 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 17 Mar 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
First 43 candidates applied but later withdrew their names
कैथल। जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ शुरू हो गई है। इसके तहत रविवार को कपिल कमल कार्यालय में दो महिला सहित 44 उम्मीदवारों ने पहले तो आवेदन कर दिया, लेकिन बाद में सभी उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। हालांकि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सूचना प्रदेश कार्यालय में उम्मीदवारों की सूची भी भेज दी गई है। अब सोमवार सुबह के भाजपा के कपिल कमल कार्यालय में बैठक करने के बाद पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पार्टी के जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन करने के लिए पार्टी का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा को और मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक स्तर पर पार्टी का विस्तार होगा। अब सबकी निगाहें सोमवार की सुबह 10 बजे होने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी है। जब भाजपा का नया जिला अध्यक्ष सामने आएगा। जिला चुनाव अधिकारी रवि बतान और कैथल प्रभारी अमरपाल राणा की उपस्थिति में आवेदन पत्र जमा किए। जिला महामंत्री सुरेश संधू और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल सह चुनाव अधिकारी के रूप में आवेदन प्रक्रिया का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी रवि बतान ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए 43 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन बाद में सभी उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं। जिन नेताओं ने आवेदन किया था, वे सभी पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं और अलग-अलग पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। अब सोमवार को जिलाध्यक्ष बनाने पर फैसला पार्टी के हाईकमान की ओर से किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन नेताओं ने किया था आवेदन, बाद में नाम लिया वापस

मुनीष कठवाड़
राज रमन दीक्षित

देवेंद्र पांचाल
यशपाल प्रजापति

संजय भारद्वाज
रविंद्र तंवर

प्रवीण प्रजापति
सुरेंद्र गर्ग बिट्टू

भगवान दास बंसल
रामपाल राणा

राजेंद्र सिरसल
राजेंद्र पाटिल

शमशेर नौच
अजीत चहल

रवि भूषण गर्ग
कृष्ण पिलनी

विजय भारद्वाज
जसवंत पठानिया

राजपाल तंवर
सुनील कालड़ा
विरेंद्र छौत
सलिंद्र

राजेश पिंटू
अशोक सैनी

धर्मेंद्र वाल्मीकि
सुभाष मूंदड़ी
शीशपाल जिंदल
राजबीर कादयान

भीम सैन
धीरेंद्र क्योड़क
महीपाल राणा
रामपाल शर्मा

ज्योति सैनी
विरेंद्र बत्रा

संदीप शर्मा क्योड़क
मैनेजर कश्यप

मेवा सिंह
निधि मोहन

सतीश शर्मा सिरटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed