Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIRs filed against 14 farmers for stubble burning

Kaithal News: पराली जलाने के मामलों में 14 किसानों पर एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
FIRs filed against 14 farmers for stubble burning
खेतों में आग लगने से उठता धुआं। संवाद
कैथल। जिले में अब तक पराली जलाने के मामलों में 14 स्थानों पर आग लगने की घटनाओं की पुष्टि हुई है। पराली जलाने की 58 लोकेशन दर्ज की गई। इनमें से 24 लोकेशन की मौके पर जाकर पुष्टि की गई है। जांच के दौरान 10 जगह पराली जलाने की घटना नहीं मिली जबकि 14 स्थानों पर आग लगने की पुष्टि हुई है। वहीं 34 लोकेशन की पुष्टि होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

पराली जलाने के मामलों में अब तक 14 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुष्टि होने वाले मामलों में संबंधित किसानों की जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जा रही है। रेड एंट्री होने के कारण संबंधित किसान दो साल तक अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नहीं बेच सकेंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से अब तक करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। प्रशासन की ओर से सैटेलाइट से मिलने वाली लोकेशन के आधार पर खेतों में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष थीं पराली जलाने की 72 घटनाएं : पिछले वर्ष जिले में पराली जलाने की 72 घटनाएं सामने आई थीं। इस बार घटनाओं में कमी लाने के लिए कृषि, राजस्व, पंचायत, वन और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। पराली जलाने से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है। इससे लोगों को सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

खेतों में आग लगने से उठता धुआं। संवाद

खेतों में आग लगने से उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed