Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Main entrance to Kalayat sub-division headquarters has been closed for 3 years; awaiting a service road.

Kaithal News: कलायत उपमंडल मुख्यालय का मुख्य द्वार 3 साल से बंद, सर्विस रोड का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Main entrance to Kalayat sub-division headquarters has been closed for 3 years; awaiting a service road.
कलायत उप मंडल मुख्यालय भवन के मुख्य द्वार पर लटका ताला। संवाद
कलायत। कलायत उप मंडल मुख्यालय भवन को पिछले तीन वर्ष से चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर मुख्य द्वार खुलने का इंतजार है। सर्विस रोड का निर्माण न होने के कारण मुख्यालय भवन के मुख्य द्वार पर पिछले करीब तीन वर्ष से ताला लटका है। लोगों के साथ-साथ अधिकारियों को भी सरकारी क्वार्टरों के रास्ते से होकर उप मंडल मुख्यालय भवन में प्रवेश करना पड़ता है। मुख्य द्वार बंद होने के कारण कलायत-नरवाना मार्ग की तरफ से वैकल्पिक रास्ता खोला गया है। इससे उपमंडल मुख्यालय परिसर में आवागमन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इस स्थिति के कारण परिसर में अक्सर जाम और अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। करीब तीन वर्ष पहले राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास की तरफ उपमंडल मुख्यालय भवन के लिए लगभग दो करोड़ रुपये के बजट से सर्विस रोड निर्माण का निर्णय लिया गया था। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार बैठकें कीं। सर्विस रोड निर्माण के लिए विभिन्न स्तरों पर पत्राचार और प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई। इसके बावजूद मुख्य द्वार तक सुगम आवागमन का रास्ता अब तक नहीं खुल पाया है। सरकारी कार्यालय में आने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ते से गुजरने की मजबूरी बनी हुई है। ऐसे में सर्विस रोड निर्माण की प्रक्रिया में हो रही देरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। सर्विस रोड निर्माण के लिए उपमंडल कार्यालय की तरफ से बिजली निगम, लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया सहित अन्य संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए पत्राचार भी किया गया है। विभागीय स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विभागीय प्रक्रिया जारी : एसडीएम
कलायत एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि उपमंडल मुख्यालय भवन का मुख्य द्वार राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास की तरफ सुचारू रूप से खुला रखने के लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है। इसके लिए सर्विस रोड का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना कार्य के लिए शीर्ष अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया गया है। नियम के अनुसार इस समस्या का समाधान होगा। इसको ध्यान में रखते हुए उपमंडल मुख्यालय भवन में प्रवेश के लिए कलायत-नरवाना मार्ग को वैकल्पिक रूप से खुला रखा गया है।

कलायत उप मंडल मुख्यालय भवन के मुख्य द्वार पर लटका ताला। संवाद

कलायत उप मंडल मुख्यालय भवन के मुख्य द्वार पर लटका ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed