{"_id":"623a29594d33ca186128a165","slug":"firing-on-agent-of-private-finance-company-with-the-intention-of-robbery-kaithal-news-knl1025864161","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की नीयत से निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की नीयत से निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर फायरिंग
विज्ञापन
कैथल। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लूटने के लिए आए मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद एजेंट घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घायल विकास के दोस्त कुलबीर ने बताया कि घायल युवक 28 वर्षीय विकास कुमार जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड फाइनेंस कंपनी में काम करता है। कंपनी का कार्यालय कलायत में बनाया हुआ है। मंगलवार को विकास गांव शेरु खेड़ी से बाइक पर किस्त लेने के लिए गांव भालंग जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उस पर सामने से गोली चला दी। गोली विकास के पेट में लगी, लेकिन उसने मोटरसाइकिल नहीं रोकी और आरोपियों की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर मोटरसाइकिल को भगा कर ले गया। इस टक्कर में गोली मारने वाले एक आरोपी युवक को भी चोट लगी है। घायलावस्था में वह गांव भालंग पहुंचा, जहां उसने ग्रामीणों की सहायता से 112 को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पैसे लूटने के लिए आरोपियों ने उसके दोस्त पर गोली चलाई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसके पास कितनी नकदी थी।
किठाना चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि गांव भालंग के पास एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस की मदद से घायल युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था। घायल को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जहां टीम उसके बयान लेने के लिए गई है। पीड़ित की शिकायत अनुसार ही केस दर्ज किया जाएगा।