{"_id":"671ecd6b101d79a62b0903a4","slug":"fire-caused-by-short-circuit-stubble-and-tractor-trolley-burnt-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123169-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पराली और ट्रैक्टर-ट्राली जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पराली और ट्रैक्टर-ट्राली जला
Mon, 28 Oct 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। कस्बे में कैथल रोड पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण पराली और ट्रैक्टर-ट्राली जल गए। लोगों ने मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
ट्रैक्टर चालक जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पराली ढोहने का काम करता है। रविवार को वह पराली भरकर खेत से कैथल जा रहा था। इस दौरान तारें काफी नीचे होने के कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट से पराली में आग लग गई। आग मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। आग बढ़ती देखकर उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने घर का गुजारा करता है। इस नुकसान से उसे आर्थिक परेशानी होगी। ग्रामीण जोगेंद्र सिंह, नरेश राणा, मनीष, प्रवीण, रमेश, जामुन, चंद्रपाल, साधा राम व जस्सा राणा ने बताया कि खेतों से गुजर रही बिजली की तारें काफी नीचे हंै, जिससे यह घटना घटित हुई है। इस बारे में वह विभाग को बार-बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही। उन्होंने तारों को खींचने की मांग की।