{"_id":"6973c30e2dae92352c027b37","slug":"fir-lodged-against-three-for-dowry-harassment-kaithal-news-c-245-1-kht1012-144051-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 24 Jan 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कैथल शहर में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। मारपीट कर घर से बाहर निकालने के आरोप लगाए है। पुलिस ने महिला थाना में पति सुखपीत, सांस सुरेश कुमारी व ससुर जयकिशन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में कैथल शहर की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बाद में आरोपियों ने उसकी पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन