{"_id":"6a173f7ba6556c0fb3018d67","slug":"fir-lodged-against-husband-and-in-laws-on-charges-of-dowry-death-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149967-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने 26 वर्षीय विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जाता था और उसे जबरन जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर तितरम पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जींद जिले के गांव समैण निवासी दर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी सीमा की शादी करीब चार वर्ष पहले गांव हरसौला निवासी अजय के साथ हुई थी। उन्होंने कहा कि शादी के समय अपनी हैसियत और रीति-रिवाज के अनुसार दहेज दिया गया था लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था।
शिकायतकर्ता के अनुसार दहेज की मांग के लिए सीमा की कई बार पीटाई की गई। 26 मई की शाम पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
भाई की मौत के बाद रहती थी परेशान
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सीमा के भाई की करीब एक वर्ष पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। उनका एक बेटा भी था। उसका पति मजदूरी का काम करता है। तितरम थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है।