फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fight with electricity team in Gyong, case against two

Kaithal News: ग्योंग में बिजली टीम से झगड़ा, दो पर केस

Sat, 01 Jun 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Fight with electricity team in Gyong, case against two
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव ग्योंग में दो आरोपियों ने बिजली आपूर्ति ठीक करने गई टीम से झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बिजली निगम के एसडीओ नीतिन कैरों ने सदर थाना में शिकायत दी कि 19 मई को रात करीब पौने नौ बजे निगम की टीम बिजली आपूर्ति समस्या को ठीक करने के लिए गांव ग्योंग में गई हुई थी। टीम ने काम करने से पहले साइट पर मुख्य स्विच को बंद कर दिया।
विज्ञापन


तभी वहां पर गांव के वेद व संदीप आ गए। आरोपियों ने गांव में काम कर रहे बिजली कर्मचारी संदीप एएलएम व अन्य निगम कर्मचारियों से झगड़ा शुरू कर दिया और कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब टीम जाने लगी तो उन्होंने बाइक से स्टाफ के कर्मचारी का पीछा किया और स्टाफ की बाइक में टक्कर मारने की कोशिश की। आरोपियों ने दूसरे कर्मचारी सतीश कुमार एलएम के साथ भी दुर्व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed