फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fertilizer will be made available to all farmers: Dr. Babulal

सभी किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा खाद : डाॅ. बाबूलाल

Mon, 11 Nov 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 11 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer will be made available to all farmers: Dr. Babulal
कैथल। जिले में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों को खाद के लिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी कृषि उप निदेशक डॉ. बाबूलाल ने दी। बताया कि डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में खाद की मांग के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में अब तक करीब साढ़े 15 हजार मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है। वीरवार को भी जिले में 26 हजार खाद के बैग आए हैं, जिन्हें विभिन्न सोसायटी एवं प्राइवेट बिक्री केंद्रों को भेजा गया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे बिजाई के अनुसार ही खाद ले, बिजाई से पहले इसका स्टॉक न करें। कहा कि जिले में एक लाख 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई की जानी है।
विज्ञापन

अब तक करीब 45 प्रतिशत बिजाई का कार्य पूरा हो चुका है। किसानों को डीएपी खाद की उचित और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा रही है। राजौद और कलायत में कुछ क्षेत्र एसा है जहां धान की कटाई चल रही है। मौजूदा समय में कैथल जिले में 759 एमटी डीएपी, 1040 एमटी एनपीके उपलब्ध है। सभी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीए डॉ बाबूलाल ने प्राइवेट डीलर को चेतावनी देते हुए कहा कि डीएपी के वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, इसके साथ-साथ किसानों को डीएपी के साथ जबरन अन्य कोई कीटनाशक आदि न थोपा जाए। निर्धारित कीमत से अधिक वसूलने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed