फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Female accused arrested in fraud case

Kaithal News: ठगी के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 07:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jul 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Female accused arrested in fraud case
कैथल। थाना चीका पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने के मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी की पहचान पंजाब के मिरझान गुरदासपुर निवासी आरोपी रवनीत कौर के रूप में हुई है। महिला आरोपी काे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसका तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बलबेहड़ा निवासी सुनील कुमार की शिकायत अनुसार उसकी बहन की शादी जिला कुरुक्षेत्र के गांव अधोया में हुई थी। बहन की ससुराल जाने के दौरान उसकी अधोया निवासी रोहित से जान-पहचान हो गई थी। फरवरी 2023 में रोहित ने उनके गांव आकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया जाकर डॉलर कमाने का अच्छा मौका है। उसकी मोबाइल पर बात पटियाला निवासी विशाल के साथ करवाई। उसने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उससे 19 लाख 45 हजार रुपये ले लिए। रुपए लेने के बाद उसे साजिश के तहत थाईलैंड भेज दिया, थाईलैंड की एयर टिकट रवनीत कौर ने दी थी। आरोपियों ने कहा कि थाईलैंड में सिर्फ सात दिन रहना है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टिकट मिल जाएगी। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद काम दिलवाने की भी गारंटी ली। वह 16 मई से 2 जून 2023 तक थाईलैंड में रहकर ऑस्ट्रेलिया की टिकट का इंतजार करता रहा। वहां रहते हुए उसका वीजा एक्सपायर हो गया जिस कारण जुर्माना भी लगा। बार-बार कॉल करने के बाद भी आरोपियों ने फोन नहीं उठाया तो उसे अपने खर्च पर घर लौटना पड़ा। भारत लौटने के बाद उसे कभी न्यूजीलैंड तो कभी पुर्तगाल भेजने का झांसा देते रहे लेकिन कहीं पर नहीं भेजा। अब रुपये वापस करने से भी मना कर दिया है। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रवनीत कौर उक्त ठगी की वारदात में शामिल थी। आरोपी महिला विदेश भेजने के नाम पर ठगी के अन्य मामले में पटियाला जेल में बंद थी, उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की माध्यम से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed