फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Father was beaten to death in Afghan Patti, son arrested

Kaithal News: पट्टी अफगान में पीट-पीटकर की थी पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Father was beaten to death in Afghan Patti, son arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक दिन पहले ही पट्टी अफगान गांव में मिले शव के मामले में वीरवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस ब्लाइंड मर्डर में सीआईए-वन व थाना शहर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते बेटे को ही हत्यारोपी बताते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पिता की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद आरोपी बेटा दरवाजे की कुंडी लगाकर चला गया था। रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पट्टी अफगान कैथल निवासी रिछपाल की शिकायत के अनुसार 52 वर्षीय उसका छोटा भाई रामपाल उसके पड़ोस में रहता था। रामपाल की पत्नी का उसके साथ मनमुटाव चल रहा था। इस कारण उसकी पत्नी उसके बेटे व बेटी के साथ अपने मायके चिड़ी चांदी जिला रोहतक में रह रही थी। रामपाल पहले राजमिस्त्री का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनो से वह चीका रोड़ पर फलों की रेहड़ी लगाता था।
विज्ञापन


पिछले छह दिन से वह दिखाई नहीं दिया। 28 अप्रैल को उन्होंने उसके घर जाकर देखा तो मेन गेट बाहर से बंद था। अंदर से काफी बदबू आ रही थी। कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो उसका भाई रामपाल मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा था। शव से काफी बदबू आ रही थी और वह सड़ी-गली अवस्था में था। देखने से ऐसा लगा कि सिर व अन्य अंगों पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी शिकायत पर शहर थाने में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह व थाना शहर पुलिस के पीएसआई शनेष की टीम ने चांदी जिला रोहतक निवासी आरोपी विष्णु को काबू कर लिया गया। आरोपी विष्णु मृतक रामपाल का बेटा है। जो उसने उसके पिता की हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।


अलग रहने पर कहासुनी की बात पर किया हमला

आरोपी बेटे ने कबूला कि उसका पिता पिछले काफी समय से उसकी मां से अलग रहता था। वह इसी बात को लेकर अपने पिता से रंजिश रखता था। वह पहले भी कई बार उसके पिता से मिलने आ चुका था। वह 21 अप्रैल को अपने पिता से मिलने आया था और उसकी मां के अलग रहने के बारे में उसके पिता के साथ कहासुनी हो गई। उसने वहा पड़े डंडे से उसके पिता के सिर व टांगो पर वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। वह कमरे व बाहर मेन गेट की कुंडी लगाकर वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed