Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Father and son sentenced to life imprisonment

Kaithal News: पिता और पुत्र को आजीवन कारावास

Fri, 31 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Father and son sentenced to life imprisonment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एडीजे डॉ. नंदिता कौशिक की अदालत ने हत्या के एक मामले में दोषी पिता और पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर दोनों दोषियों को छह-छह महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

मामले में एक अपचारी नाबालिग भी शामिल था, जिसे 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक मधुबन स्थित सुरक्षा-स्पेशल होम में रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद उसे न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा जाएगा। अदालत ने जुर्माने की राशि मृतक की पत्नी को देने और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को उचित मुआवजा दिलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पूजा देवी ने थाना कलायत में अपने पति की हत्या के मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, मृतक का अपने बड़े भाई (जेठ) के साथ प्लॉट के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 मार्च 2024 को हुई पंचायत के दौरान आरोपी पिता-पुत्र बीच में ही धमकी देकर चले गए। उसी रात वे मृतक को अपने साथ बुलाकर ले गए। जब पूजा देवी मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि दोनों ने उसके पति को कमरे में बंद कर रखा था। जब उसने दरवाजा खोला तो जेठ ने उसके पति को पकड़ा हुआ था और उसका बेटा उसके पेट में छुरी मार रहा था।


घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान अदालत में पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और 17 गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद अदालत ने पिता-पुत्र को दोषी करार देते हुए अपने 54 पन्नों के फैसले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed