फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fascinated by the programs, hoisted the tricolor

Kaithal News: कार्यक्रमों से मन मोहा, फहराया तिरंगा

Tue, 28 Jan 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fascinated by the programs, hoisted the tricolor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन मैदान में 76वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद किरण चौधरी मुख्य अतिथि रहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान से हमें समान न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिला है।

कार्यक्रम के तहत समारोह में पहुंचने से पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। पुलिस लाइन मैदान में ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद स्कूली बच्चों ने शानदार पीटी शो का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पूंडरी के डीएवी स्कूल के बच्चों ने सूर्य नमस्कार व योग क्रियाओं से सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद देशभक्ति भाव से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले आरकेएसडी कॉलेज की टीम ने शहीदों को नमन करते हुए हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। नवोदय विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बेटियों ने पंजाबी गिद्दा के माध्यम से देशभक्ति भाव से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपार्श्व जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कोरियोग्राफी के माध्यम से गणतंत्र दिवस के संदेश से सभी भावविभोर हो गए। इसके बाद दर्शन अकादमी के बच्चों ने सोशल मीडिया के सामाजिक परिवेश में दुष्प्रभावों को दर्शाती हुई प्रस्तुति को सभी ने सराहा। ओएसडी स्कूल की कोरियोग्राफी में राम आएंगे गाने से सभी रोमांचित हो उठे। इसके बाद मुख्य अतिथि ने 18 विभागों की 21 झांकियों के माध्यम से उभरते हरियाणा का दर्शन हुआ।

कार्यक्रम में मंच संचालन महेंद्र खन्ना ने किया। इस मौके पर डीसी प्रीति, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू वाई के बहल, एसपी राजेश कालिया, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, आरटीए गिरिश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग आदि मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इन्हें मिला सम्मान

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान दर्शन अकादमी, जगदीशपुरा के बच्चों की ओर से की गई मोबाइल एवं सोशल मीडिया कोरियोग्राफी में प्रथम स्थान, सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल की संविधान विषय पर आधारित कोरियोग्राफी द्वितीय स्थान पर, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत की गई हरियाणवी कोरियोग्राफी तृतीय स्थान पर रही। परेड में जिला महिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम स्थान पर, एनसीसी आर्मी डिविजन दूसरे स्थान पर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टुकड़ी गर्ल्ज गाइड तीसरे स्थान पर रही। झांकियों में प्रथम पुरस्कार हरियाणा रोडवेज, दूसरा पुरस्कार शिक्षा विभाग व तीसरा पुरस्कार शुगर मिल कैथल को प्रदान किया गया।


इनको किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वालों में जिला उद्योग केंद्र से नीतीश कुमार, सीएमओ कार्यालय से डॉ. संदीप जैन, पुलिस विभाग से एसआई प्रदीप कुमार, एसआई सुरेंद्र पाल, एसआई रेखा रानी, एएसआई राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, शिक्षा विभाग से नरेंद्र कुमार बाल्याण, एसडीएम कार्यालय कैथल चालक राममेहर, नगर पालिका पूंडरी से दिनेश कुमार, डीआईपीआरओ कार्यालय से सुभाष चंद, डीसी कार्यालय से रामकुमार, जीवन ज्योति जन कल्याण मंच से कमलजीत कौर, डीसी कार्यालय से रमेश कुमार, आईटीआई से सीमा रसीना, तहसीलदार कार्यालय कैथल वीरभान, नंबरदार बलजीत सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय से छात्रा दिव्या, जिला जेल से राजकुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय से रिंकू शर्मा, राजकीय प्राथमिक स्कूल प्यौदा से देवव्रत शर्मा, पल्लवी व रामफल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भाटिया से जयदीप, कुलजीत कौर व रोहताश, डीईईओ सरोज कुमारी, सुनील दत्त, कवारतन गांव के सरपंच इंद्र सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed