फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers worried as Fiji virus spreads in paddy seedlings.

Kaithal News: धान की पनीरी में फिजी वायरस फैलने से किसान परेशान

Wed, 10 Jun 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers worried as Fiji virus spreads in paddy seedlings.
धान की पनीरी में आए बौने रोग को दिखाता किसान।
गुहला चीका। धान की पनीरी में फिजी वायरस (बौना रोग) की बीमारी फैल रही है। इस बीमारी से धान की पनीरी के पौधे छोटे-बड़े होने लगे हैं और पत्ते सूखने लगे हैं। पनीरी में ही फिजी वायरस रोग आने से किसान चिंतित है।
विज्ञापन

गुहला उपमंडल के गांव कल्लर माजरा के किसान गुरबचन सिंह ने बताया कि उन्होंने छह एकड़ भूमि में पीआर 14 धान की रोपाई के लिए 15 दिन पहले पनीरी की बिजाई की थी। उन्होंने बताया कि इस पनीरी में आधे से अधिक पौधे बौने रह गए हैं और इन बौने पौधों के पत्ते सूखने लगे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल धान की फसल में फिजी वायरस आया था, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

किसान बलबीर सिंह, गुरबक्स सिंह, प्रीत सिंह व कुलदीप सिंह ने कहा कि यदि पनीरी में ही इस प्रकार की बीमारियां पनपने लगी तो किसानों के लिए धान उगाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अब दोबारा से मंहगे भाव के बीज खरीद कर पनीरी की बिजाई करनी पड़ेगी। धान की पनीरी में फिजी वायरस आने के बावजूद कृषि विभाग के अधिकारी इस तरफ से अनजान बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed