फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers should undertake autumn sugarcane sowing over a larger area in October: Krishna Kumar

अक्तूबर में किसान अधिक क्षेत्र में करें गन्ने की शरदकालीन बिजाई : कृष्ण कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers should undertake autumn sugarcane sowing over a larger area in October: Krishna Kumar
किसानों के साथ बैठक करते हुए प्रबंध निदेशक व अन्य। विज्ञ​प्ति
कैथल। सहकारी चीनी मिल कैथल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने किसानों से अक्तूबर माह में गन्ने की शरदकालीन बिजाई अधिक से अधिक क्षेत्र में करने का आह्वान किया। उन्होंने गांव टयोंठा और बारना में किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि शरदकालीन बिजाई से गन्ने का उत्पादन बेहतर होता है और इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है। कृष्ण कुमार ने कहा कि गन्ने की फसल के साथ किसान मिश्रित या अंतर्वर्ती फसलों की खेती कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। गन्ने के साथ सरसों, गेहूं, तोरिया और सर्दी के मौसम में उगाई जाने वाली विभिन्न सब्जियों की खेती की जा सकती है। इससे एक ही खेत से किसान को अतिरिक्त उत्पादन और आय का लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि गन्ना विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं को सहन करने में सक्षम फसल है। इसलिए किसानों को अपनी भूमि के अधिक से अधिक हिस्से में गन्ने की खेती अपनाने पर विचार करना चाहिए। अक्तूबर माह शरदकालीन गन्ने की बिजाई के लिए उपयुक्त समय है। किसानों को अंतर्वर्ती फसलों के साथ गन्ने की बिजाई करने से लाभ मिल सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे गन्ने की अनुमोदित और उत्तम किस्मों का ही बीज प्रयोग करें। बीज खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें और गन्ने का बीज मिल फार्म, क्षेत्रीय गन्ना अनुसंधान केंद्र कौल उचानी, गन्ना प्रजनन संस्थान करनाल अथवा विश्वसनीय गन्ना बीज नर्सरी से ही खरीदें। अच्छी गुणवत्ता के बीज से फसल की पैदावार बेहतर होने की संभावना रहती है। इस अवसर पर गन्ना प्रबंधक डॉ. जसमिंद्र सिंह, गन्ना विपणन अधिकारी डॉ. रामपाल, गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. सूर्या प्रकाश, राजबीर, विजय कुमार समेत टयोंठा और बारना गांवों के कई किसान मौजूद रहे।

किसानों के साथ बैठक करते हुए प्रबंध निदेशक व अन्य। विज्ञप्ति

किसानों के साथ बैठक करते हुए प्रबंध निदेशक व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed