Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers should turn stubble into a source of income instead of burning it: Amit

किसान पराली जलाने के बजाय आय का साधन बनाएं : अमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers should turn stubble into a source of income instead of burning it: Amit
किसानों को संबो​धित करते निदेशक अमित खत्री। विज्ञ​प्ति
कैथल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक अमित खत्री ने किसानों से धान की पराली जलाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन कर आय का साधन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसान खेती में कीटनाशकों का प्रयोग कम करते हुए प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाएं। शुरुआत में अपने कुल कृषि क्षेत्र के 20 प्रतिशत हिस्से में प्राकृतिक खेती अपनाएं।
विज्ञापन

अमित खत्री बुधवार को हनुमान वाटिका के हॉल में आयोजित किसान मेले में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग कम होगा और लोगों को रसायनमुक्त अनाज मिल सकेगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राकृतिक खेती शुरू करने में किसानों को किसी तरह की परेशानी आती है तो कृषि विभाग की ओर से पूरा सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन


आठ स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
कृषि उपनिदेशक डॉ. रविंद्र जाखड़ ने बताया कि विभाग गांव-गांव जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक कर रहा है। मेले में तिलहन फसलों, गन्ना उत्पादन, प्राकृतिक खेती और फसल विविधिकरण की जानकारी दी गई। इसके लिए आठ स्टॉल लगाई गईं। प्रगतिशील किसान मनोज, जोनी राणा और राजेश ने भी अपने खेती के अनुभव साझा किए। पंचकूला से पहुंचे कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेश लाठर ने किसानों को जागरूक किया। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक डॉ. राम प्रताप सिहाग, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र सिहाग सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

किसानों को संबोधित करते निदेशक अमित खत्री। विज्ञप्ति

किसानों को संबोधित करते निदेशक अमित खत्री। विज्ञप्ति

किसानों को संबोधित करते निदेशक अमित खत्री। विज्ञप्ति

किसानों को संबोधित करते निदेशक अमित खत्री। विज्ञप्ति

किसानों को संबोधित करते निदेशक अमित खत्री। विज्ञप्ति

किसानों को संबोधित करते निदेशक अमित खत्री। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed