फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers protest against repression

Kaithal News: दमन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

Sat, 29 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against repression
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा व पंजाब में पुलिस दमन के खिलाफ शुक्रवार को जिले में प्रदर्शन किया और तहसीलदार की ओर से को किसानो की मांगों का ज्ञापन दिया दिया।

किसानों की ओर से विरोध प्रदर्शन के माध्यम से गेहूं की फसल पर बोनस की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा कैथल के नेता जसबीर सिंह ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के निर्देश पर, पंजाब पुलिस ने किसान जत्थेबंदी सहित 350 किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने खनौरी और शंभू सीमाओं पर आंदोलनकारी किसानों के तंबू और मंचों को बुलडोजर से गिरा दिया था और ट्रैक्टर, ट्रॉलियों और अन्य उपकरणों को जबरदस्ती हटा दिया था। बीते तीन और चार मार्च को पूरे पंजाब में इसी तरह का दमन किया गया था और 800 से अधिक एसकेएम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया खनौरी और शंभू की पंजाब की सीमाएं आंदोलनकारी किसानों ने नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के आदेश पर हरियाणा के पुलिस और प्रशासन ने बंद की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसकेएम ने आरोप लगाया कि आप के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कॉरपोरेट ताकतों के आगे झुक रही है और कॉरपोरेट समर्थक केंद्र सरकार के दबाव में आ रही है। बैठक में महेंद्र सिंह रामगढ़, जसबीर सिंह, सतपाल आनंद, महेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, ओम प्रकाश ढांडा, गुरनाम सिंह, सारण बलवंत राय धनौरी, सतपाल दिल्लोंवली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed