फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers locked the Market Committee and Hafed offices.

Kaithal News: किसानों ने मार्केट कमेटी और हैफेड कार्यालयों पर लगाए ताले

Thu, 02 Oct 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 Oct 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked the Market Committee and Hafed offices.
1केएलटी49: खरीद एजेंसी हैफेड के मंडी कार्यालय पर ताला जड़ते किसान
कलायत। धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से गुस्साए किसान यूनियन के सदस्यों और किसानों ने मार्केट कमेटी व हैफेड के मंडी कार्यालय पर ताले लगा दिए। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि कलायत अनाज मंडी में 22 सितंबर से सरकारी खरीद की शुरूआत होनी थी पर वह समय पर नहीं हो पाई। कलायत मंडी में सरकारी खरीद की शुरूआत 29 सितंबर को हुई। खरीद शुरू होने के बावजूद भी खरीद एजेंसी द्वारा बहुत ही कम मात्रा में माल खरीदा जा रहा है। इसके अलावा किसान का धान एमएसपी पर भी नहीं खरीदा जा रहा।
विज्ञापन

किसान अपना माल लेकर बेचने के लिए बैठे रहे पर बुधवार को दोपहर तक भी हैफेड ने एक भी ढेरी की खरीद नहीं की। मामले को लेकर भाकियू ने मार्केट कमेटी सचिव व खरीद एजेंसी से बात की पर कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस पर गुस्साय किसानों ने दोनों ही कार्यालयों पर ताला जड़ दिया। दोपहर बाद तक मंडी में प्रदर्शनों का दौर चलता रहा। करीब तीन बजे खरीद एजेंसी ने अनाज मंडी से किसानों के धान की ढेरियों की खरीद शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलर अलाट न होना बना है समस्या

खरीद एजेंसी हैफेड के मैनेजर सुखदीप लोहान ने बताया की अभी तक भी कलायत अनाज मंडी के लिए मिलर अलाट न हो पाना सबसे बड़ी समस्या है। जिन मिलर ने आवेदन किया था उनके कागज अभी तक भी पूरे नहीं हुए। हैफेड मंडी से धान खरीद करके उसे भेजे कहां और कहां रखे। आज तीन बजे के करीब एक मिलर आया है उसके आते ही धान की खरीद शुरू करवा दी गई। उन्होंने कहा कि किसान के धान को एजेंसी द्वारा एमएसपी खरीदा जा रहा है। एसएसपी से कम खरीद एजेंसी धान की खरीद कर ही नहीं सकती। उन्होंने बताया की 29 सितंबर को 608 क्विंटल व 30 सितंबर को 2614 क्विंटल धान की खरीद हुई है। मिलरों के आ जाने के बाद खरीद कार्य पूरी तरह से गति पकड़ लेगा और किसान के धान का एक एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाऐगा।

1केएलटी48: मार्कीट कमेटी के मुख्यद्वार पर ताला लगाते किसान

1केएलटी49: खरीद एजेंसी हैफेड के मंडी कार्यालय पर ताला जड़ते किसान

1केएलटी50: किसानों के समझाते हैफेड मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed