{"_id":"69daa9ff836044ef480953b8","slug":"farmers-hit-hard-by-double-whammy-government-policies-and-weather-create-crisis-surjewala-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147757-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर दोहरी मार, सरकार की नीतियां और मौसम बना संकट : सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर दोहरी मार, सरकार की नीतियां और मौसम बना संकट : सुरजेवाला
Sun, 12 Apr 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
कैथल की नई अनाज मंडी में गेहूं में नमी जांचते व किसानों से बात करते विधायक आदित्य सुर्जेवाला।
कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शनिवार को अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किसानों पर एक तरफ मौसम की मार है तो दूसरी तरफ सरकार की नीतियों का बोझ, जिससे हालात बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि ‘मेरी फसल, मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के नाम पर नई-नई पेचीदगियां, बायोमेट्रिक बाधाएं और ट्रैक्टर-ट्रॉली की फोटो अपलोड जैसी शर्तें लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
सुरजेवाला ने आढ़तियों की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जहां 2.50 प्रतिशत आढ़त मिलती थी, वहीं अब इसमें कटौती कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उठान न होने के कारण मंडियों में गेहूं का स्टॉक लगातार बढ़ रहा है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है और किसानों को भुगतान में देरी हो रही है। खरीद के लिए अब तक टेंडर जारी न होने और बारदाने की कमी को भी गंभीर समस्या बताया। संवाद
कलायत मंडी पहुंचे सांसद जयप्रकाश खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल
कलायत। हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश (जेपी) ने कलायत अनाज मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों, मजदूरों व व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रबी फसल की खरीद के नाम पर लागू किए जा रहे नियम किसानों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंडियों और खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था के कारण किसान, मजदूर और व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को चाहिए था कि खरीद के बेहतर प्रबंध किए जाते, ताकि किसानों की फसल समय पर बिक सके, लेकिन इसके विपरीत खरीद प्रक्रिया में अड़चनें पैदा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कलायत से विधायक विकास सहारण विधानसभा में क्षेत्रीय समस्याएं उठा रहे हैं। क्षेत्र के नौ गांवों में भाखड़ा का पानी पहुंचाने की योजना का फाइनल ट्रायल हो चुका है, जबकि अन्य गांवों के लिए भी पेयजल योजना की डीएनआईटी तैयार की जा रही है। संवाद