फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers gathered in Deputy Director of Agriculture office

Kaithal News: कृषि उपनिदेशक कार्यालय में उमड़े किसान

Wed, 22 Mar 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered in Deputy Director of Agriculture office
कैथल। सोमवार को हुई बारिश के कारण जिले में चार से पांच हजार एकड़ गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ है। हजारों एकड़ में फसल जमीन पर बिछ गई है। इस कारण किसान सुबह अपने नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर लघु सचिवालय पहुंचें। जहां सरकार के निर्देशानुसार 72 घंटे में गिरदावरी के लिए फार्म जमा करवाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर भी किसान आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार दोपहर बाद जिले में हुए मौसम परिवर्तन के बाद बारिश सहित कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई थी। गेहूं की फसल इस समय पकने के निकट है। ऐसे में फसल के गिर जाने के कारण किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। एक मोटे अनुमान के अनुसार जिले में पांच हजार से अधिक एकड़ में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान सुबह से ही डीडीए कार्यालय में उमड़ पड़े। यहां किसानों ने अपने नुकसान की भरपाई के लिए फार्म भरने। इसी बीच दोपहर तक सरकार के निर्देश भी प्राप्त हो गए कि किसानों के नुकसान की 72 घंटे में विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। इसके लिए किसान पोर्टल पर आवेदन करें।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि पिछले दो दिनों से जिला कैथल में भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई है। उन्होंने जिला के सभी किसानों का आह्वान किया कि वे पिछले दो दिन से हुई बारिश व ओलावृष्टि से रबी फसलों में हुए नुकसान की सूचना कृषि विभाग के ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 72 घंटे के अंदर-अंदर देना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस सूचना को दर्ज करवाने के लिए किसानों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। बारे में विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए पूरे अमले को गांव-गांव में सूचना देने के लिए आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में गेहूं की फसल बिछने से किसानों को नुकसान
सीवन। बरसात के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है और इसके कारण से उत्पादन में खासा असर पड़ेगा। इसके साथ ही सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा लगाए गए खरबूजा की फसल में भी भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान के चलते किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसान गुरदयाल सिंह, प्रशांत आनंद, जरनैल सिंह, जगरूप सिंह, राजेश रहेजा, अंतरजीत सिंह, भीषू चौधरी, कुलदीप सिंह, तरसेम सिंह, सरदूल सिंह, हरी किशन, बंसी लाल, शेर सिंह ने कहा कि बरसात के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। संवाद
ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की करवाई जाएगी गिरदावरी
कैथल, गुहला-चीका। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि बेमौसमी बरसात व कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान होने की संभावना है। फसल खराब की भरपाई व किसानों को राहत देने के लिए जल्द ही इसकी विशेष गिरदावरी करवाने का कार्य किया जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि व बरसात से गेहूं, सरसों, सब्जियों आदि फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के हुए नुकसान के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी की जाएगी।


विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि फसलों में हुए नुकसान की भरपाई भी की जाएगी। जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया ने भी किसानों से अपील की है कि वे क्षति-पूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल के नुकसान की जानकारी दर्ज करवाएं। ताकि गिरदावरी की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed