{"_id":"6148e3218ebc3ec9087fd81f","slug":"farmers-demonstrated-with-black-flags-on-the-information-of-narwana-mla-coming-kaithal-news-knl838780180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना विधायक आने की सूचना पर किसानों ने काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना विधायक आने की सूचना पर किसानों ने काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जजपा की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें नरवाना से जजपा विधायक रामनिवास सुरजा खेड़ा को आना था, परंतु उनके आने से पहले ही भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने काले झंडे के साथ विरोध करना शुरू कर दिया और नारेबाजी कर रोष जताया। जिसके बाद रामनिवास सुरजा खेड़ा का आने का कार्यक्रम रद्द हुआ।
कार्यक्रम रद्द होने के बाद किसान चले गए। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान होशियार गिल ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून को वापस नहीं लेती, तब तक भाजपा और जजपा के नेताओं का विरोध किया जाएगा। किसान दिल्ली के बॉर्डर पर लगभग 10 महीने से बैठे हुए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे किसानों में रोष है। इस अवसर पर चमकौर सिंह, महाबीर चहल, बलजिंद्र और सतविंद्र मौजूद रहे।
पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का अभियान जारी
विधायक कार्यक्रम रद्द होने के बाद मुख्य अतिथि के रूप में जजपा संगठन के सचिव देवेंद्र कादयान पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जजपा का सदस्यता अभियान जारी है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जजपा पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जजपा के संस्थापक अजय चौटाला और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती दिलाई जा रही है। जिलाध्यक्ष रामफल मलिक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जजपा विधायक नरवाना को आना था, लेकिन किसी कारण से उन्होंने यहां का दौरा रद्द करना पड़ा। इसके अलावा कई जगहों पर कार्यक्रम था सब स्थगित कर दिए गए हैं। इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान कैप्टन बलजीत मोर, किसान सेल के प्रधान बलवान कोटड़ा, शुभम गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।