फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers demonstrated power

2000 ट्रैक्टरों के साथ शहर में यात्रा निकाल कर किसानों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated power
Farmers demonstrated power - फोटो : Kaithal
कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसानों ने सीवन से टोल प्लाजा क्योड़क के निकट वाया कैथल से ट्रैक्टर यात्रा निकाली। जिसमें लगभग दो हजार ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब चार से पांच किलोमीटर लंबी ट्रैक्टरों की कतार बन गई। शहर में मुख्य मार्गों से होकर अनुशासित ढंग से ट्रैक्टर यात्रा निकली। जिसमें चौक-चौराहों पर लोगों को जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। किसानों ने कहा कि यह ट्रेलर एक ब्लॉक का था, 26 जनवरी को पूरी फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

सीवन ब्लॉक के किसानों ने बड़े ही जोश के साथ करीब 2000 के आस-पास की संख्या में ट्रैक्टरों पर सवार होकर कैथल की ओर निकले। सीवन से खानपुर, वहां से कैथल शहर में भगवान परशुराम चौक से पिहोवा चौक, करनाल रोड, जींद रोड बाईपास से होते हुए अंबाला रोड गांव क्योड़क से आगे स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां किसानों को समर्थन का ऐलान किया। इसके बाद द्यौरा, डोहर, मलिकपुर, फिरोजपुर, सीवन से होते हुए सीवन अनाज मंडी में सांय करीब चार बजे जाकर ट्रैक्टर यात्रा संपन्न हुई। इसमें ट्रैक्टरों के अलावा सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां व बाइक सवार युवाओं ने भी शिरकत की। सभी वाहनों पर भाकियू या राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया हुआ था। सरकार से तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए ट्रैक्टर यात्रा निकाली। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा व जाम की स्थिति से निपटने के लिए वाहनों के रूट भी बदले। पिहोवा चौक पर किसान नेता अमरेंद्र खारा व गज्जन सिंह गोबिंदपुरा ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च निकालकर सरकार को ट्रेलर दिखाया है। फिल्म तो 26 जनवरी को दिल्ली में दिखेगी। सभी किसान अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और तीनों कृषि कानूनों रद्द करवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि किसान गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीवन से हजारों किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच करेंगे। जिला भाकियू के जिला प्रधान होशियर गिल ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

युवाओं में दिखा सेल्फी का क्रेज- ट्रैक्टर यात्रा के दौरान युवा ट्रैक्टर पर खड़े होकर सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। जितने भी ट्रैक्टरों पर युवा सवार थे, वह सब सेल्फी लेते दिखे। वहीं कुछ युवा ट्रैक्टर यात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने वाहनों का बदला रूट - किसान ट्रैक्टर यात्रा के दौरान शहर के मुख्य मार्ग पिहोवा चौक, अंबाला रोड व करनाल रोड पर जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालक एक दूसरे रास्तों से निकलते नजर आए। वहीं छोटू राम चौक पर सिटी एसएचओ अमित कुमार ने अंबाला की ओर से आने वाले वाहन जिनको शहर में जाना था उनका ढांड रोड की ओर रूट बदलकर जाम से निजात दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed