{"_id":"61cb747f80ac5226b80e933b","slug":"farmers-demonstrated-outside-the-bank-kaithal-news-knl942894128","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सौर ऊर्जा से चलने वाले ट्यूबवेल के लिए आवेदन फीस जमा न होने पर मंगलवार को सुबह किसान भड़क गए। नाराज किसानों ने ढांड रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक के बाहर रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया। बैंक के बाहर रोष जता रहे किसान कलायत निवासी शशि प्रकाश, सेरहधा के सोनू ढुल, चौशाला के सत्यवान, लितानी के राजेश, करसिंधू से बलराज ने कहा कि आईडीबीआई बैंक में सौर ऊर्जा से चलने वाले ट्यूबवेल के लिए आवेदन करवाए जा रहे हैं। पहले ये सितंबर में करवाए गए थे। उस समय भी पोर्टल बंद हो गया था। अब सोमवार को यह पोर्टल खुला था। मंगलवार को वे भी यहां अपने आवेदन फार्म और पैसे बैंक में जमा करवाने आए थे। बैंक अधिकारियों ने करीब 12 बजे तक फार्म भरे, इसके बाद यह कहते हुए फार्म भरने से मना कर दिया कि विभाग ने पोर्टल बंद कर दिया है। जबकि अपने चहेतों के फार्म भरे जा रहे हैं। महज 28 किसानों के ही फार्म लिए गए हैं। किसानों के प्रदर्शन की सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, जिन्हें किसानों ने बताया कि 105 किसानों को पैसे जमा करवाने के टोकन दिए गए। उनमें से केवल 28 लोगों के आवेदन लिए गए हैं। जो गलत है। किसानों ने बताया कि सर्दी के इस मौसम में दूर-दराज से आए किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने बैंक मैनेजर से बात की। बाद दोपहर तक भी किसान बैंक के बाहर डटे रहे। लेकिन उनकी राशि जमा नहीं हुई।
इस संबंध में बैंक मैनेजर सुरेश कुमार ने बताया कि हरेडा विभाग के पोर्टल से इमेल प्राप्त हुआ है कि इस योजना के तहत जमा होने वाले फार्म का टारगेट पूरा हो गया है। यह पोर्टल बंद हो गया है, जिस कारण वे ओर आवेदन जमा नहीं करवा सकते। सोमवार को 102 आवेदन लिए थे। मंगलवार को 28 आवेदन लिए गए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में बैंक मैनेजर सुरेश कुमार ने बताया कि हरेडा विभाग के पोर्टल से इमेल प्राप्त हुआ है कि इस योजना के तहत जमा होने वाले फार्म का टारगेट पूरा हो गया है। यह पोर्टल बंद हो गया है, जिस कारण वे ओर आवेदन जमा नहीं करवा सकते। सोमवार को 102 आवेदन लिए थे। मंगलवार को 28 आवेदन लिए गए हैं।
विज्ञापन