{"_id":"65357834f2433e8e730de6c4","slug":"farmers-burning-stubble-ran-away-after-seeing-sdm-kaithal-news-c-18-1-knl1012-247733-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसडीएम को देख पराली जला रहे किसान भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसडीएम को देख पराली जला रहे किसान भागे
Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। मटौर रोड पर रविवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब धान के अवशेषों को जला रहे कुछ किसान अचानक मौके पर एसडीएम देवेंद्र शर्मा को देखकर भाग निकले। एसडीएम ने चालक, पटवारी व अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
पर्यावरण संरक्षण व खेत-खलिहानों में नुकसान को रोकने के लिए चलाए जा रहे इस मिशन को देखकर आसपास से गुजर रहे लोग भी मदद को आगे बढ़े। संयुक्त प्रयासों से काफी देर के बाद आखिरकार आग को नियंत्रित कर लिया गया। एसडीएम की तरफ से रविवार को डी ग्रुप परीक्षा के प्रबंधों व व्यवस्था को लेकर केंद्रों का दौरा किया जा रहा था।
इस दौरान जब वे उप मंडल सचिवालय परिसर में अपने आवास कार्यालय जा रहे थे तो उन्हें खेतों में आग लगाने की सूचना मिली। त्वरित कार्यवाही करते हुए वे खुद अपनी टीम के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। नाजुक स्थिति को देखते हुए एसडीएम शर्मा पानी, वृक्षों की टहनियों और अन्य संसाधनों के जरिये अपने सुरक्षा कर्मी, चालक और पटवारी के साथ आग पर काबू पाने की कवायद में जुट गए।