{"_id":"670c5c92cdcd50d5e9019854","slug":"farmers-blocked-the-road-in-rajound-kaithal-news-c-18-1-knl1004-498262-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद में किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद में किसानों ने लगाया जाम
Mon, 14 Oct 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजौंद अनाज मंडी में धान की फसल की खरीद सही न होने पर किसानों ने रविवार को फिर मंडी के सामने जाम लगाया। जाम की सूचना पाकर नायक तहसीलदार सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी इंद्र सिंह भी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को पीछे से ही अलग-अलग रास्तों में भेजना शुरू कर दिया।
नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने किसानों को समझा बजा कर व खरीद शुरू करने को लेकर जाम खुलवा दिया। दो घंटे तक लगे इस जाम में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालक भी परेशान हो गए। बार-बार लग रहे जाम से वाहन चालकों के साथ आम लोग भी परेशान हो रहे हैं। शनिवार शाम को लगे इस जाम के दौरान कई किसानों ने बताया कि पिछले 10 दिनों वह मंडी में धान की फसल लेकर बैठे हैं। इसके बावजूद खरीद शुरू नहीं हो सकी है जबकि उनकी कटाई का काम भी खेतों में चल रहा है। बार-बार कहने के बावजूद भी किसानों की धान की खरीद सही नहीं हो रही। किसानों ने कहा कि कभी धान में नमी कम बता दी जाती है तो कभी ज्यादा बता दी जाती हैं।
इस तरह परेशान व मजबूर होकर जाम लगाने को विवश होना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि धान की ढेरी पर मिलर देखने के लिए आते हैं और नमी कहकर आगे चले जाते हैं। किसानों ने कहा की इसके अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कटौती भी की जा रही है। इन किसानों ने बताया कि खरीद तो की जाती है लेकिन बहुत कम धान की खरीद खरीद हो रही है।
विज्ञापन
इससे मंडी में धान की फसल के अंबार लग चुके हैं अब थोड़ी-थोड़ी फसल की खरीद होने पर उन्हें कई कई दिनों तक मंडी में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इन किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार से खरीद सही नहीं होती तो वह फिर से मंडी में जाम लगाने व धरना प्रदर्शन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।