फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers are facing losses: Kasana

Kaithal News: किसानों को हो रहा घाटा ः कसाना

Fri, 22 Mar 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Mar 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers are facing losses: Kasana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी नीतियों के कारण किसानों को घाटा हो रहा है।

बस स्टैंड स्थित भाकियू कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद ना होने के कारण किसानों को औने-पौने दामों पर सरसों बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम भाव पर सरसों की बिक्री होने से किसानों को घाटा हो रहा है। सरकार ने 26 मार्च से खरीद की घोषणा की है, लेकिन प्रदेश की मंडियों में पिछले कई दिनों से सरसों की आवक जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ किसानों ने पिछली बार की तरह इस बार भी सरसों की फसल का रुख किया था,उसके अनुसार किसानों को सरसों की फसल के दाम नही मिल पा रहे है। कहा कि दो साल पहले जिस प्रकार सरसों महंगे दामों पर बिकी थी। इस बार भी वही दाम मिलेगा, लेकिन इस बार दामो में गिरावट से किसानों को निराशा हाथ लगी है तो वही खेतों में सरसों की फसल का उत्पादन भी औसत से कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की मंडियों में 4500 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद हो रही है जबकि सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल तय कर रखा है। सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को 800 से 1000 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द पूरे प्रदेश की मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद तुरंत शुरू करवाई जाए और किसानों को लूटने से बचाया जाए। भाकियू (चढूनी) सरकार व प्रशासन से मांग करती है कि ढांड, पूंडरी व कौल में अदानी साइलों के साथ साथ इन मंडियों में भी बारदाना उपलब्ध करवाए नहीं तो हमें कठोर कदम उठाने पडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed