फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   farmers angry, field dry, road jam, kaithal

सूखे खेतों को देख कर फूटा किसानों का गुस्सा

Sat, 06 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 06 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
farmers angry, field dry, road jam, kaithal
नहरी पानी न मिलने से गुस्साए किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया अवरुद्ध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नहरी पानी की समस्या को लेकर गुस्साए किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। भरी दोपहर में लगे जाम के कारण सड़क पर दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को अन्य संपर्क मार्गों से निकाला। करीब एक घंटे तक लगाए गए जाम को अधिकारियों ने मुश्किल से समझा-बुझा कर खुलवाया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि न तो कलायत में बरसात हो रही है तथा न ही नहरों में पानी आ रहा है।
विज्ञापन


राजा राम, वीरेंद्र, सोनू, ओमबीर आदि किसानों का कहना था कि सिंचाई विभाग के अधिकारी जानबूझ कर कलायत क्षेत्र के साथ अन्याय कर रहे हैं। कलायत क्षेत्र के खेतों को सिंचित करने वाली धमतान माइनर में पानी ही नहीं छोड़ा जा रहा। कलायत क्षेत्र का पानी सुदकैन व हाबड़ी माइनर में छोड़ा जा रहा है। राजा राम ने कहा कि उनके खेतों को सिंचित करने वाली धमतान माइनर में केवल दो दिन ही पानी आया था। विभाग ने रायसूट लगाने के लिए उनसे रायसूट के अलावा आबियाना भी जमा करवा लिया पर खेतों में पानी की बूंद तक नहीं आई। किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों के पास लगातार जा रहे हैं पर अधिकारी अपने कार्यालय में मिलते ही नहीं। यदि मिलते भी हैं तो कोई सुनवाई ही नहीं करते।
विज्ञापन


ओमबीर, प्रीता आदि का कहना था कि गत दिवस वे लोग अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के ओएसडी से भी मिले थे। उन्होंने सारी स्थिति की जानकारी लेने के बाद विभागीय अधिकारियों को पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिये थे। अधिकारियों ने ओएसडी के निर्देश का पालन करते हुए सुदकान माइनर में इतनी कम मात्रा में पानी छोड़ा की वह रायसूट तक पहुंच ही नहीं सकता। अधिकारियों ने निर्देशों की लीपापोती के लिए बहुत ही कम मात्रा में पानी नहर में छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed