फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   farmer protest against lathi charge

हिसार में लाठी चार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
farmer protest against lathi charge
हिसार में रविवार को सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिले के किसान सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर तितरम मोड, खरक पांडवा, व शिमला सहित पाई, कैथल खनौरी मार्ग पर गांव पाड़ला में सांय पांच से सात बजे तक जाम लगाकर रास्ते अवरुद्ध कर दिए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान पुलिस ने जरूरी सेवा के लिए चलने वाले यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट भी डायवर्ट किया। वहीं जाम लगा रहे किसानों ने एंबुलेंस, शादी की गाड़ियों व खेती से जुड़े वाहनों को रास्ता दिया। किसानों ने कहा कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी और सोमवार को सभी जिले के पुलिस थानों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान संयुक्त मोर्चा के सदस्य होशियार गिल ने कहा कि सरकार अब किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसानों पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई जा रही है। हिसार में सैकड़ों किसानों पर सरकार ने लाठियां व गोलियां बरसाई है। इसके विरोध में निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से लिया जाएगा। उसी के अनुसार किसान रणनीति तय करेंगे। इस दौरान किसान नेता होशियार सिंह गिल, मंजीत करोड़ा, महाबीर चहल, बिल्लू चंदाना, राजेश, रामकुमार, सुनील, साहिल नरड़ ने भी विचार रखे। सोमवार को किसान सभी थानों के बाहर किसान सुबह 10 से 11 बजे तक धरने पर बैठेंगे। जाम की सूचना मिलते ही तितरम मोड पर एसडीएम संजय कुमार व डीएसपी रविंद्र सांगवान पहुंचे। पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाएं रखे। वहीं पुलिस बल भी तितरम थाने में मौजूद रहा।
विज्ञापन

बाक्स
गांव खरक पांडवा व शिमला में किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम
कलायत। गांव खरक पांडवा व शिमला में किसानों ने सायं 5 बजे हाईवे को जाम कर दिया। इससे दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गांव खरक पांडवा में भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर उतर आई है। सहारण खाप प्रधान रामपाल सहारण व भाकियू जिला संयोजक गुरनाम सिंह सहारण ने कहा कि एक ओर तो सरकार मरने पर व विवाह समारोह में 11 लोगों के जमा होने की परमिशन दे रही है, वहीं हिसार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हजारों लोगों को शामिल किया जा रहा है। गांव खरक पांडवा में जाम लगा रहे किसानों में जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहारण, गुरुनाम सिंह सहारण, रामपाल सहारण, शमशेर सिंह, दिलबाग सिंह, दयानंद सरपंच, साधू राम कौलेखां, भीम सिंह कौलेखां, राजपाल, सुनील रामगढ़, प्रीतम खेड़ी लांबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव शिमला में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से अवरुद्ध कर जाम लगा दिया। प्रदर्शन में रतिराम, मंगत राम, रमेश कुमार, बलवान, जगदीश, जगपाल, पौना राम, बलबीर सिंह, कर्मबीर सिंह, गुरमीत, पाला राम, हुक्म चंद, रणवीर सिंह, मनोज, कर्मवीर व संजय मौजूद थे।

बाक्स
पाई में भी लगाया गया जाम
पाई। पुलिस द्वारा हिसार में किसानों पर चलाई गई लाठियों के विरोध में पाई में किसानों ने पूंडरी-राजौंद मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाया। किसानों ने चेतावनी दी यदि सरकार ने गिरफ्तार किसानों को रिहा नहीं किया और माफी नहीं मांगी तो कल पुलिस थानों का घेराव किया जाएगा। किसान बलवान, रणधीर, करतारा, दिलबाग, सम्यवान, नरेंद्र व महावीर ने कहा कि अब किसान भी पीछे नहीं हटेंगे। पूंडरी थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि किसानों ने हिसार में हुए लाठीचार्ज के विरोध में जाम लगाया है। किसानों से बातचीत करके हल निकाला जाएगा और कानून व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed