फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmer dies due to electric shock in Habdi

Kaithal News: हाबड़ी में करंट लगने से किसान की मौत

Wed, 05 Nov 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock in Habdi
पूंडरी।
विज्ञापन

गांव हाबड़ी में करंट लगने से करीब 32 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान रात के 11 बजे अपने खेत में स्टार्टर चलाने के लिए गया था। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन जब कोई रिप्लाई नहीं आया, तो गए खेत में मौके पर पहुंच गए। वहां युवक जमीन पर पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों का बयान पर इत्तफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का 32 वर्षीय सुनील कुमार गांव में ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था। सोमवार-मंगलवार की रात वह अपने खेत में ट्यूबवेल चलाने के लिए गया था। वहां स्टार्टर का बटन दबाते समय वह बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि घर में कमाने वाला सुनील अकेला था। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील पर दो बेटे हैं। पूंडरी थाना से मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी अयूब खान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास सूचना आई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परियोजना को सौंप दिया है। मामले में इत्तफाकिया मौत के धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed