फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farewell given to 12th students

कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने दी 12वीं को विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farewell given to 12th students
पूंडरी। बीपीआर पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को विदाई पार्टी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ 12वीं के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया गया। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद 11वीं कक्षा से गीतिका और समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 11वीं वाणिज्य संकाय से पूर्वा, रमन, समूह और कशिश ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। 12वीं कक्षा की जैस्मिन, खुशी शर्मा, मंदीप व खुशी बत्रा, कला संकाय से कुसुम, साक्षी कथूरिया, मुस्कान, साक्षी वर्मा, देवेंद्र, गरिमा, महक व अमरीन ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। एकता और गरिमा ने अपनी कविताओं से स्कूली जीवन के अनुभवों को चुटीले अंदाज में प्रस्तुत किया। इस मौके पर निदेशक ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन के अनुभवों को साझा किया। मंच संचालन कक्षा 11 की आकांक्षा, मुस्कान, गीतिका और रिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के अलावा निदेशक अश्विनी गुप्ता, प्राचार्य डॉ. रविंद्र कौशिक, मुख्य अध्यापिका एकता शर्मा, सुदामा शर्मा, रमेश शर्मा, सतवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed