फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fake sub inspector used to cheat by making a fake police party

नकली पुलिस पार्टी बनाकर ठगता था फर्जी सब इंस्पेक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fake sub inspector used to cheat by making a fake police party
27-कैथल। सीआईए.1 पुलिस की गिरफ़्त में नकली एसआई। - फोटो : Kaithal
कैथल। नकली सब-इंस्पेक्टर बनकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी जींद के सिंसर गांव निवासी विक्रम उर्फ विक्की को पुलिस ने लघु सचिवालय के पास गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2016 से एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) का अधिकारी बनकर हरियाणा, पंजाब सहित अन्य जगह पर नोटबंदी के समय से लोगों के घर छापामार कार्रवाई कर रहा था। जिस घर में पुराने रुपये मिल जाते थे, उनसे पैसे ठगता था। जब यह काम बंद हो गया था तो होटल व गोदामों से जांच के नाम पर ठगी शुरू कर दी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए वन थाने में पत्रकारों को इंचार्ज बीरभान ने बताया कि सूचना मिली सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर एक लड़का लघु सचिवालय के नजदीक गाड़ी में बैठा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने 10 मिनट तक गाड़ी का गेट नहीं खोला। इसके बाद दबाव पड़ने पर उसने गाड़ी की खिड़की खोली तो उसके पास पहचानपत्र नकली पुलिस सब इंस्पेक्टर का मिला। पहचान पत्र पर फोटो दूसरे की लगाई हुई थी। उसके पास चार कारतूस व चाकू भी मिला। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना सिविल लाइन में पुलिस ने मामला दर्ज किया। गाड़ी, वर्दी, बेल्ट, लाल जूते व नेम प्लेट सहित अन्य सामान जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

एसआई ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विक्रम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हरियाणा पुलिस के आई कार्ड तैयार करके वर्ष 2016 से नकली पुलिस पार्टी का गठन कर रखा था। हरियाणा व अन्य राज्यों में जाकर एसटीएफ की टीम बता कर लोगों पर दबाव बनाकर पैसे ऐंठने का काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि न्यायालय में आरोपी विक्रम को पेश करने के बाद उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फेसबुक पर भी एसटीएफ के नाम से अकाउंट बनाया हुआ है। बीरभान ने बताया कि पूछताछ दौरान सामने आया कि वह पंचकूला के होटल से 15 लाख रुपये लेकर आया है। इसकी पूछताछ की जाएगी। आरोपी ने नकली बाल भी लगाए हुए थे। पहले भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed